◆ पार्टी कार्यालय सहादतगंज में सांगठनिक चुनाव अधिकारी ने लिए आवेदन पत्र
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष के लिए रविवार को आवेदन पत्र लिए गए। सहादतगंज पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए सांगठनिक चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने सभी से आवेदन पत्र लिए। सायं चार बजे से 6 बजे तक आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के लिए 57 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

महानगर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, तिलक राम मौर्या, अरविन्द सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजय शुक्ला, कमलाकांत सुन्दरम्,
