Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 57 लोगों ने किया आवेदन

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 57 लोगों ने किया आवेदन


पार्टी कार्यालय सहादतगंज में सांगठनिक चुनाव अधिकारी ने लिए आवेदन पत्र


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष के लिए रविवार को आवेदन पत्र लिए गए।  सहादतगंज पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए सांगठनिक चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने सभी से आवेदन पत्र लिए। सायं चार बजे से 6 बजे तक आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के लिए 57 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

महानगर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, तिलक राम मौर्या, अरविन्द सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजय शुक्ला, कमलाकांत सुन्दरम्,

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, विशाल मिश्र, डा. अवधेश वर्मा, अभय सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, प्रतीक श्रीवास्तव, हरीश कुमार श्रीवास्तव, आकाश मणि त्रिपाठी, सुशील मिश्र बब्लू, आलोक द्विवेदी, रामप्रीत वर्मा,  हरभजन गौड़, सूरज सोनकर, देवेश तिवारी, आलोक द्विवेदी, ने अपने आवेदन पत्र दिए। महिलाओं में महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, रीना द्विवेदी ने भी महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन किया।
चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने बताया कि महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन पत्रों को लिया गया है। जिसे प्रदेश कार्यालय में जमा करवाया जाएगा। जिसके उपरांत प्रदेश स्तर पर विचार विर्मश के उपरान्त प्रदेश चुनाव अधिकारी डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी का कोई भी निष्ठावान कार्यकर्ता शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments