Saturday, September 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन दिन के भीतर कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगी 4 वाटर कूलर मशीन

तीन दिन के भीतर कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगी 4 वाटर कूलर मशीन

अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर का सामान्य भ्रमण कर परिसर में साफ सफाई व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित रखने हेतु नाजिर को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को देखते ही हुए कलेक्ट्रेट आने वाले आम नागरिकों को शीतल एवम् ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के ऐसे चिन्हित स्थानों जहां पर आम नागरिकों का आना जाना अधिक होता है पर शीघ्रातिशीघ्र वाटर कूलर लगाकर क्रियाशील कराने हेतु नाजिर को निर्देशित किया, साथ ही वाटर कूलर के आसपास सहित संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई व्यवस्था निरंतर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नाजिर द्वारा अवगत कराया गया कि 4 वाटर कूलर मशीन आ गई हैं जिन्हें आगामी तीन दिवस में कलेक्ट्रेट परिसर में चिन्हित स्थानों पर इंस्टॉल करके क्रियाशील कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments