Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बृज किशोर होम्योपैथिक कॉलेज में आयोजित शिविर में 28 लोगों किया रक्तदान

बृज किशोर होम्योपैथिक कॉलेज में आयोजित शिविर में 28 लोगों किया रक्तदान

0

अयोध्या । देवकाली स्थित डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

शिविर का उद्घाटन अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को भी महत्व देता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया।

शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें छात्र, शिक्षक, चिकित्सा कर्मी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इसके साथ ही एनीमिया जांच शिविर में 30 मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच में खून की कमी पाए गए मरीजों को निःशुल्क परामर्श और होम्योपैथिक दवाएं दी गईं।

शिविर का संचालन डॉ. चंद्रमुखी गुप्ता और डॉ. विकास मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई।

इस आयोजन में छात्रों की भागीदारी विशेष रही। शिवानी मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, रूचि सिंह और विशाल पांडेय सहित कई विद्यार्थियों ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version