Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ई-रिक्शा पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत

ई-रिक्शा पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। मालीपुर थाना क्षेत्र के कालेपुर महुवल निवासी आकाश पुत्र मनोज अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से खजूरी बाजार से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि वे लोग प्लाई आदि सामान लेकर आ रहे थे।
रास्ता खराब होने के कारण अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आकाश दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version