Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का इनाम

कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का इनाम

0
ayodhya samachar

बीकापुर। एक गंभीर आपराधिक मुकदमें में फरार चल रहे कथावाचक पवन देव महाराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पवन देव महाराज के खिलाफ बिहार की एक महिला ने कोतवाली बीकापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने उसके उपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version