Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी और मालीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान न होने से पुलिस को शिनाख्त कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मालीपुर रेलवे स्टेशन परिसर के निकट स्थित शौचालय के पास एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी दिखाई दी। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए मालीपुर थाना पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों में भी चर्चा का विषय बना रहा।

मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version