Thursday, October 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में सनसनी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगपुर गांव के मुस्तफाबाद मोहल्ले में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक का शव कटहल के पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगपुर गांव निवासी रवि मौर्य का शव घर से करीब 500 मीटर दूर कटहल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे स्वजन और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

रवि दो भाइयों में छोटा था और अभी अविवाहित था। वह हरियाणा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन माह पहले ही घर लौटा था। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments