Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 59 वें शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

59 वें शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

0

अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में शनिवार को जिला चिकित्सालय के रक्तकोष विभाग में 59वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में राहुल क्षेत्रपाल, अभय सोनकर, अंकित, नवीन कुमार, प्रेम राजपाल, मोहित यादव, मोहन मखीजा, संजय मलकानी, मयूर आहूजा, अमित उपाध्याय, अमित दुबे, विपिन कुमार, रोहित राजपाल, राहुल आहूजा, कमलेश कुमार, विनोद कुमार और अचिन कुमार शामिल रहे।

दीपक खत्री और ख्वाहिश आडवाणी ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। महिलाओं में सीमा, और संगीता खटवानी ने रक्तदान कर शिविर में सहभागिता निभाई।

शिविर के दौरान मौजूद संतोष कुमार ने कहा कि रक्तदान एक निष्काम सेवा है, जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर करना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान से जुड़ने की अपील की।

मिशन से जुड़े विकास आहूजा ने रोहित राजपाल, रोहित बिजलानी, अभिषेक तिवारी और कमल रावलानी का आभार जताया, जिन्होंने लोगों को प्रेरित कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version