Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामारपीट में घायल युवक अस्पताल में, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

मारपीट में घायल युवक अस्पताल में, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट


◆ गांव के लोगों पर पीट पीटकर मरणासन्न करने का आरोप, घायल के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस


कुमारगंज, अयोध्या। गांव के लोगों द्वारा पीट पीटकर मरणासन्न किया गया युवक एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी अफसाना बानो पांच बच्चों को लेकर दरदर भटक रही है,पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मारपीट के आरोपी की पत्नी से तहरीर लेकर घायल युवक के ही विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी।


आबिद, घायल


 कुमारगंज थानाक्षेत्र के मरुई गनेशपुर गांव निवासी अफसाना बानो ने बीते 21 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18/19 मार्च की रात उसके पति आबिद दुर्घटना में घायल पूर्व प्रधान का कुशल क्षेम जानकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में अनिल कुमार,सिपाही,राकेश प्रताप यादव की पत्नी व शिव बहादुर व दो अज्ञात लोगों ने पकड़कर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मार-पीटकर मरणासन्न कर दिया। हाथ पैर तोड़ दिया। जिसका अभी 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज में इलाज चल रहा है।

       घायल की पत्नी का कहना है कि कुमारगंज पुलिस ने 22 मार्च को दूसरी तहरीर देने को कहा। दूसरी तहरीर देने के बावजूद उसका मुकदमा दर्ज नही किया गया। बताया कि मुख्य अरोपी की पत्नी नीलम से 23 मार्च को तहरीर लेकर उसके पति व दो अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नही है,जांच करवाता हूं, जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments