Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध हालात में युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के टिकोरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी आकाश उर्फ रवि सिंह 19 पुत्र अभिमन्यु सिंह बुधवार सुबह घर से अपने पट्टीदारों और दो अन्य लोगों के साथ गया था। परिजनों का आरोप है कि देर शाम आरोपित युवक के साथ मारपीट कर उसे मरणासन्न अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां अनीता सिंह का कहना है कि पिंकू उर्फ रुद्र प्रताप सिंह समेत दो अज्ञात लोग दो बोलेरो गाड़ियों से उनके बेटे को अपने साथ ले गए थे। बाद में मारपीट कर उसे अधमरी हालत में घर के बाहर फेंक दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments