Thursday, November 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में अधेड़ की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद जदवापुर निवासी अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में कोतवाली जलालपुर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हैदराबाद जदवापुर निवासी संतराम विश्वकर्मा (50) पुत्र रामआसरे बीते मंगलवार शाम को सुरहुरपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। सुरहुरपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने जलालपुर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

मृतक के पुत्र गौरव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments