Thursday, November 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीपावली की मिठास पर मिलावट का पहरा, खाद्य विभाग ने चलाया अभियान

दीपावली की मिठास पर मिलावट का पहरा, खाद्य विभाग ने चलाया अभियान


अंबेडकर नगर। दीपावली पर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलेभर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से मिठाई और खोया के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी करीब 58 किलो मिठाई और खोया मौके पर ही नष्ट कराया गया।

टीम ने न्यौरी के मौर्या मिष्ठान भंडार से बर्फी, टांडा के कश्मीरिया स्थित उत्कर्ष डेयरी से छेना मिठाई, महरुआ बाजार के गुलाबचंद्र प्रतिष्ठान से खोया, बसखारी के आनंद स्वीट्स से बर्फी और पकड़ी भोजपुर के मदनलाल मिठाई प्रतिष्ठान से चीनीयुक्त खोया का नमूना लिया।

खाद्य विभाग के अनुसार दीपावली अभियान के तहत अब तक दूध, खोया, पनीर, मिठाई, सरसों तेल और बूंदी समेत 35 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा निर्धारित सीमा से अधिक रंग होने की आशंका पर 198 किलो बूंदी और 188 किलो रंगीन मिठाई जब्त की गई है। अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी 267 किलो मिठाई और 56 किलो खोया भी नष्ट कराया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा समेत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, मो. नसीम खान, ओम प्रकाश और संतोष कुमार वर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments