Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने पर सकुशल उतरा

हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने पर सकुशल उतरा

अम्बेडकरनगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगोला गांव के निकट बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान इंद्रजीत राजभर निवासी भगोला गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक अपनी पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने युवक की पत्नी को भी मौके पर बुलवाया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने और मान-मनौव्वल के बाद युवक अंततः नीचे उतर आया।
क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कांत मिश्रा ने बताया कि युवक ने प्रेम विवाह किया था, जबकि परिजन सामाजिक रीति-रिवाज से पुनः विवाह कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर युवक को आशंका थी कि कहीं परिवार उसकी शादी दोबारा न करा दे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments