जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उदयराज भट्ठा के पास ग्राम मछलीगांव क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद इसरार पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी सिकंदरपुर, थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सम्मनपुर थाने में पूर्व से गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र यादव और कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।