Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में...

20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस ने एक युवक को 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार सुबह लगभग साढे नौ बजे पुलिस टीम ने गजियापुर बाइपास रेलवे क्रॉसिंग के पास से रज्जन लाल पुत्र सुखारी निवासी मखदूमनगर, थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना अलीगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव तथा कांस्टेबल केशव सिंह शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version