Home Uncategorized भाजपा द्वारा जिले के 23 मंडलों में आयोजित किया गया योग शिविर

भाजपा द्वारा जिले के 23 मंडलों में आयोजित किया गया योग शिविर

0

अंबेडकर नगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और योग दिवस के जिला संयोजक डॉ रजनीश सिंह के संयोजकत्व में विश्व योग दिवस पर भाजपा ने अपने सभी 23 मंडलों में योग शिविर आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को योग करने की प्रेरणा दी।

        जनपद के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विश्व योग दिवस पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सी डी ओ आवास के सामने मैदान में लगे योग शिविर में, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बी एन के बी इंटर कॉलेज,डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने खजुरी, कपिल देव वर्मा ने टांडा में शामिल हो कर लोगों को योग की महत्ता पर जानकारी दी। न्यू सर्किट हाउस अकबरपुर में प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में कोर कमेटी और भाजपा जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष/प्रवासी के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे सरकारी योजनाओं और जनहित की कार्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक सहयोग की समीक्षा किया। प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों,विद्युत अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पूर्ण कार्यशैली,प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्ट्राचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी के प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र उपरोक्त प्रकरणों में सुधारात्मक एवम दंडात्मक कार्यवाही कराए जाने की मांग किया।

         प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक और अन्य अधिकारी के विषय में जो भी शिकायतें मिली हैं उस पर शासन का ध्यानाकर्षण कराएंगे। जिला स्तर पर मिले समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने के साथ ही अधिकारियों की कार्यशैली में सुधारात्मक कार्य करेंगे। कहा कि पूर्व में मिले समस्याओं का समाधान उन्होंने करवाया है। कहा कि समस्या का समाधान संगठन की शक्ति  और एकजुटता से ही सम्भव हो पाता है।

          भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक सभा चुनाव में जीतोड़ मेहनत किया लेकिन विपक्ष की भ्रामक प्रचार से भाजपा को अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं पहुंचने दिया जायेगा।कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन कार्य पूरी निष्ठा से किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।

          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम और बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,आदर्श चौधरी,अमर नाथ सिंह आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version