Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या27 नई परियोजनाओं पर तेजी से होगा काम, प्रमुख सचिव ने की...

27 नई परियोजनाओं पर तेजी से होगा काम, प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अयोध्या। शनिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण सभागार में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव पी. गुरू प्रसाद और सचिव डॉ. बलकार सिंह ने की। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण, विशेष कार्याधिकारी, एडीएम भू-अर्जन, एसडीएम सदर, नगर निगम एवं आवास विकास परिषद के अधिकारी शामिल रहे।
बैठक में निर्देश दिया गया कि वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित 27 नई परियोजनाओं की डीपीआर एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजी जाए। इनमें मुख्य अयोध्या धाम की गलियों का जीर्णोद्धार, सीता गैलरी, बारून झील का सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना फेज-1 के निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने फेज-2 के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम रिधौरा में प्रस्तावित आवासीय योजना के लिए भूमि क्रय/अभिग्रहण की कार्यवाही को भी गति देने पर बल दिया गया।
प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को और सक्रिय किया जाए और सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजे जाएं।
अयोध्या महायोजना-2031 (भाग-ख) को शासकीय समिति के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments