Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

0

◆  शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगलगीतों से भक्तिमय हुआ माहौल


जलालपुर, अम्बेडकरनगर। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इस दौरान श्री शीतला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र और निरोगी जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंगलगीत गाए और धार्मिक कथाओं का श्रवण व वाचन किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर संतान के कल्याण की कामना की। व्रत का पारण रविवार सुबह किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद रुक्मणी मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, कंचन निषाद, रोशनी यादव, सरोज देवी, फूलमती और रंजना देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदू मान्यता के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। माताएं संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं। माता शीतला को आरोग्य एवं स्वास्थ्य की देवी माना जाता है। इसी आस्था के चलते शीतला माता मंदिर में जितिया व्रत के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version