Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विज्ञान केंद्र और नक्षत्रशाला का भ्रमण कर छात्राओं ने जाना ब्रह्मांड का...

विज्ञान केंद्र और नक्षत्रशाला का भ्रमण कर छात्राओं ने जाना ब्रह्मांड का रहस्य

0

अम्बेडकर नगर। प्रदेश सरकार की पहल पर जिले के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 257 छात्राओं को लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। 18 नवंबर को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आंचलिक विज्ञान केंद्र और इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला का अवलोकन किया।

विज्ञान केंद्र में छात्राओं को अंतरिक्ष की खोज, विज्ञान की उपलब्धियों और ब्रह्मांड के रहस्यों से जुड़ी रोचक जानकारियां दी गईं। वहीं, मानव सभ्यता के विकास की यात्रा को भी विभिन्न वैज्ञानिक प्रदर्शनों के माध्यम से समझने का अवसर मिला। नक्षत्रशाला में छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करनाजाना।

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,  था। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान और तकनीक से जोड़ने की पहल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भ्रमण से उत्साहित छात्राओं ने बताया कि इस अनुभव से उन्हें नई जानकारियां मिलीं और बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version