Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजैतपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को...

जैतपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल हरि श्याम, महिला कांस्टेबल डिंपल सहित पुलिस टीम ने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध व उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के सभी तरीकों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन, महिला सहायता, आपातकालीन सेवा तथा चाइल्डलाइन सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया और इन्हें मोबाइल में सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की तुरंत सूचना देने पर बल दिया, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में आत्मरक्षा के मूल सिद्धांत, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आयोजित इस जागरूकता पहल की सराहना की। पुलिस विभाग ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments