Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सड़क किनारे खड़ी कार हटाने को कहने पर महिला से अभद्रता

सड़क किनारे खड़ी कार हटाने को कहने पर महिला से अभद्रता

0
ayodhya samachar

अयोध्या। रायबरेली बाइपास पर सड़क किनारे खड़ी कार हटाने को कहना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने कार सवार चार लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वह स्कूटी से फल खरीदने जा रही थी। इसी दौरान मेन रोड पर खड़ी एक स्कॉर्पियो के कारण रास्ता बाधित हो रहा था। जब उसने कार हटाने को कहा तो कार सवार लोग नाराज हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाने की भी धमकी दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version