Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापति-पत्नी विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

पति-पत्नी विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

अयोध्या। पति-पत्नी के बीच में विवाद के दौरान घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना थाना इनायतनगर के चौटहिया गांव की है। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया है। मामले में तहरीर मिलने का इंतजार पुलिस कर रही है।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना इनायतनगर का चौटहिया गांव के रहने वाले सूबेदार का अपनी पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सूबेदार ने अपनी पत्नी वर्षा को किसी भारी वस्तु से मारकर चोट पहुंचा दी। वर्षा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जें में लिया है। इसमें तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments