Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हनुमानगढ़ी में छतरी समर्पण के साथ हिन्दू राष्ट्र और रामराज्य का संकल्प

हनुमानगढ़ी में छतरी समर्पण के साथ हिन्दू राष्ट्र और रामराज्य का संकल्प

0

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा शुक्रवार को अयोध्या धाम में तेरहवीं श्री हनुमान छतरी यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिड़ला धर्मशाला से हनुमानगढ़ी तक यात्रा निकाली। छतरी यात्रा का नेतृत्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष एम. रमेश बाबू तथा अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषी त्रिवेदी ने किया। कार्यकर्ता ‘एक ही नारा, एक ही नाम—जय श्रीराम’, ‘सौगंध राम की खाते हैं, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचे।

हनुमानगढ़ी में गद्दीनशी महंत प्रेमदास जी महाराज को छतरी समर्पित कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य स्थापना का संकल्प दोहराया।

इससे पूर्व बिड़ला धर्मशाला में आयोजित जनसभा में द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि पर न्यायालय के आदेश से मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार हुआ, उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर को भी विधर्मी प्रतीकों से मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण कराया जाएगा। ऋषी त्रिवेदी ने मुगल काल में ध्वस्त मंदिरों व गुरुकुलों के पुनरुद्धार का आह्वान किया।

जनसभा को राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र, भगवान सिंह भाटी, संजय गिरी, मदन लाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार पांडे, आलोक पांडेय सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। आयोजन में जिलाध्यक्ष रामधन निषाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद, जिला महामंत्री रेनू सिंह, हेमंत निषाद, जिला बस्ती अध्यक्ष केदार नाथ पाठक, मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र, तमिलनाडु के मुनियास्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  सहित अनेक पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version