Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो अंतरजनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद

झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो अंतरजनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद

0

अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं में संलिप्त दो अंतरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर 2025 को रेलवे स्टेशन रोड सोहावल से दो नागरिकों तथा 22 दिसंबर 2025 को ढेमवाघाट पुल से तीन नागरिकों के मोबाइल फोन छीने गए थे। इस संबंध में थाना रौनाही पर मुकदमा संख्या 590/2025 एवं 591/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 26 दिसंबर 2025 की रात ग्राम पंपिंग नहर पुलिया ढेमवाघाट से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने मोबाइल फोन छीनकर बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों में अकील पुत्र मोहम्मद यासिन निवासी साखीपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा तथा सौरभ सिंह पुत्र पवन सिंह निवासी गोकुला मचरहा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा शामिल हैं। अभियुक्त अकील के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version