Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बंगाल विजय की मन्नत पूरी होने पर बंगाल से पैदल अयोध्या पहुंचे...

बंगाल विजय की मन्नत पूरी होने पर बंगाल से पैदल अयोध्या पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता रंजीत साव

0

◆  33 दिन में पूरी की पदयात्रा, अयोध्या में रामलला का किया दर्शन- पूजन


@ बिपिन सिंह,


पूरा बाजार, अयोध्या पश्चिम बंगाल के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित चैताल काली मंदिर से 10 मई को पदयात्रा पर निकले 62 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता रंजीत साव गुरुवार को 33 दिन की यात्रा पूरी कर अयोध्या धाम पहुंच गए। उन्होंने लगभग 750 किलोमीटर की दूरी तय कर रामलला के दर्शन का संकल्प पूरा किया।

अयोध्या पहुंचने से पूर्व ग्राम पंचायत देवगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार बिपिन सिंह से बातचीत के दौरान रंजीत साव ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्तिगत मन्नत पूर्ण होने पर अयोध्या तक पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत वह पश्चिम बंगाल से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

रंजीत साव ने बताया कि अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने सरयू स्नान, मुंडन संस्कार तथा हनुमानगढ़ी, कनक भवन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने कहा कि रामनगरी पहुंचकर उनकी लंबे समय से संजोई हुई मनोकामना पूर्ण हुई है।

यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों और जनपदों से गुजरते हुए वह गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा पूर्ण होने की जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से अपने परिजनों और शुभचिंतकों को भी दी।

रंजीत साव ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था ने उन्हें इस लंबी पदयात्रा को पूरा करने की शक्ति प्रदान की। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने स्वयं को भाव-विभोर बताया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी उनकी इस यात्रा की सराहना की। रामभक्त रंजीत साव ने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुभवों में से एक हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version