Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जलभराव रोकने को नगर निगम की तैयारी तेज, महापौर ने किया नाला...

जलभराव रोकने को नगर निगम की तैयारी तेज, महापौर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

0

अयोध्या। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार के साथ सरदार भगत सिंह वार्ड एवं अटलनगर वार्ड में चल रहे नाला सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से नालों की सफाई की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि बरसात के दौरान शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी प्रमुख और सहायक नालों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नालों से निकाली गई गाद का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्षा ऋतु से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में नाला सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को न्यूनतम किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ, उपसभापति संतोष सिंह, पूर्व उपसभापति जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद सुशील मिश्र सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version