Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में श्रद्धा से हुई विश्वकर्मा पूजा, विशाल भंडारे का हुआ...

एनटीपीसी टांडा में श्रद्धा से हुई विश्वकर्मा पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि-विधान से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। फायर स्टेशन, स्टेज-प्रथम परिसर में आयोजित पूजा कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

पूजा-अर्चना के बाद दोपहर बाद से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा समेत सभी महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा श्रमिक शामिल हुए। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारे का आनंद लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्कृष्टता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version