Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक सम्पन्न

अंबेडकरनगर। विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री विकास मौर्य ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिला संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, राम आशीष मिश्रा, प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष हृदयमणि मिश्रा, प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू और जिला सत्संग प्रमुख पूज्य संत कृष्णदास जी उपस्थित रहे।

बैठक दो सत्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र में पिछले छह माह के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी छह माह की कार्ययोजना तय की गई। प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की सुरक्षा, बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाना, गौ माता की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करना हम सभी का दायित्व है।

मुख्य वक्ता, क्षेत्र समरसता प्रमुख मुकेश ने कहा कि संगठन की प्रत्येक प्रखंड टोली सक्रिय हो और न्याय पंचायत व ग्राम स्तर तक टोली बनाकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन, गौवध और समाज में फैलाए जा रहे ऊँच-नीच के भ्रम को रोकने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

द्वितीय सत्र में जिला मंत्री द्वारा विभिन्न प्रखंड टोलियों में दायित्व परिवर्तन और नए दायित्वों की घोषणा की गई। साथ ही जिला समरसता टोली के सदस्यों का भी चयन किया गया।

बैठक के समापन की घोषणा जिला अध्यक्ष हृदयमणि मिश्रा ने की। इस अवसर पर प्रांत संत संपर्क प्रमुख अरविंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, शक्ति संयोजिका शोभना, सह संयोजिका सीमा, बजरंग दल सह संयोजक योगेश, जिला सह मंत्री संजय पांडेय व प्रदीप पांडेय, समरसता प्रमुख रवि गौतम, सह प्रमुख भूपेंद्र तिवारी, गोरक्षा प्रमुख सतीश मोदनवाल, विशेष संपर्क प्रमुख आशीष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments