Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओरक्षा धाम से अयोध्या तक रामराज्यसंकल्प यात्रा निकालेगा विश्व हिन्दू महासंघ

ओरक्षा धाम से अयोध्या तक रामराज्यसंकल्प यात्रा निकालेगा विश्व हिन्दू महासंघ

अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में ओरक्षा धाम से अयोध्या तक यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा को लेकर अयोध्या नयाघाट स्थित हिन्दू धाम में संगठन की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। यात्रा के रामनगरी अयोध्या पहुंचने के बाद सरयू आरती तथा अगले दिन रामराज्य संकल्प जनसभा आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 18 जुलाई को मध्य प्रदेश के ओरक्षा धाम से प्रारम्भ होगी। इसके बाद यूपी के झांसी, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए 20 जुलाई को अयोध्या पहुंचेगी। यहां दीपदान के बाद सरयू आरती आयोजित की जायेगी। 21 जुलाई को रामराज्य संकल्प सभा का आयोजन अयोध्या में कारसेवकपुरम के निकट मण्डपम में किया जायेगा। जिसमें देश विदेश के साधू संतो के साथ विहिम के प्रदेश के पदाधिकारी व स्थानीय लोगो की उपस्थिति रहेगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ डा हरिओम पाठक, बस्ती मंडल प्रभारी सरयू प्रसाद शुक्ला, देवीपाटन मंडल प्रभारी भानू प्रताप सिंह, कानपुर मण्डल प्रभारी, लखनऊ मण्डल प्रभारी संजय शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सोशल मीडियरा गंगा शर्मा कौशिक, अयोध्या मंडल प्रभारी अमित सिंह, प्रवीण दूबे, विजय मिश्र, विजय सिंह, अर्चना उपाध्याय, रेखाश्रीवास्तव, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments