अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से साकेतपुरी ओवरब्रिज के पहले निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वर्ष 2005 से आयोजित हो रहे इस शिविर में परिक्रमार्थियों को चिकित्सा सुविधा के साथ दवाएं, चाय, पेठा और पानी वितरित किया गया। आयोजन में ग्लोबल पाथ संस्था ने भी सहयोग किया।
20 नवंबर की मध्यरात्रि से शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा के दौरान संचालित शिविर का शुभारंभ विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तर प्रदेश के चिकित्सक प्रकोष्ठ के सह प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक डॉ. आनंद उपाध्याय और जिला सचिव डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माधव नगर संघचालक रामेश्वर, कार्यवाह देवेंद्र, सहकार्यवाह विशाल, विस्तारक अतुल, शारीरिक प्रमुख सर्वेश और गिरीश श्रीवास्तव सहित ग्लोबल पाथ संस्था की अध्यक्ष आम्रपाली मिश्रा ने माल्यार्पण किया।
शिविर में श्रद्धालुओं को सर्दी, बुखार, दर्द और खांसी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही परिक्रमा कर रहे लोगों को चाय, पेठा और पानी वितरित किया गया। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने मध्यरात्रि से लगातार शिविर में मौजूद रहकर परिक्रमार्थियों की सेवा की।
सेवा कार्य में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राहुल कुमार, अभ्युदय श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, अंशु श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, अर्चना त्रिपाठी, शिखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अनिमेष श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, राम त्रिपाठी और आशीष श्रीवास्तव ने सहयोग किया।