Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दुकान क्षतिग्रस्त कर सामान ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ दर्ज

दुकान क्षतिग्रस्त कर सामान ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ दर्ज

0
ayodhya samachar

अयोध्या । बीमारी के चलते बंद पड़ी दुकान को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखा सामान गायब करने का आरोप लगाया गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई घटना में पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली नगर में शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हौसिला नगर, सिविल लाइंस निवासी संजय शर्मा के मुताबिक, वह पिछले 25 से 30 वर्षों से संजय इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान संचालित कर रहे थे। दुकान में बिजली से संबंधित उपकरणों की मरम्मत का काम होता था। तबीयत खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से दुकान बंद थी।

संजय शर्मा का आरोप है कि 19 नवंबर की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उसका सामान बिखरा मिला और दुकान क्षतिग्रस्त थी। अंदर रखा करीब 30 हजार रुपये का सामान गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें गुरदीप सिंह और उसके भाई द्वारा सामान ले जाने की जानकारी मिली।

आरोप है कि इसकी जानकारी लेने जब वह गुरदीप सिंह के घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और दौड़ाते हुए दुकान तक ले आए। वहां उनके सामने दुकान के बचे हिस्से को भी तोड़कर सामान उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version