Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बीकापुर में आकाश आनंद ने भरी चुनावी हुंकार, जितेंद्र सिंह बबलू को...

बीकापुर में आकाश आनंद ने भरी चुनावी हुंकार, जितेंद्र सिंह बबलू को बनाया बसपा प्रत्याशी

0

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की जनसभा के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। अयोध्या के अपने पहले दौरे पर पहुंचे आकाश आनंद ने बीकापुर सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर की कुछ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने तीनों दलों की नीतियों को दलित, पिछड़े और गरीब वर्ग के हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

आकाश आनंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने और बहन मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने बसपा की नीतियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी का उल्लेख नहीं किया।

जनसभा में अयोध्या के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर से भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मैदान में नीले झंडों के साथ जय भीम के नारे गूंजते रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की मजबूत वापसी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version