Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नंदिनी नगर टूर्नामेंट से पहले विनेश फोगाट ने टेका रामलला के दरबार...

नंदिनी नगर टूर्नामेंट से पहले विनेश फोगाट ने टेका रामलला के दरबार में माथा

0

◆ गोंडा में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में होंगी शामिल


अयोध्या। हरियाणा की मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट सोमवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलला और हनुमंत लला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए रवाना हुईं।

अयोध्या में मीडिया से बातचीत करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि वह गोंडा जा रही हैं, जहां उनका वेरिफिकेशन होना है। उन्होंने कहा कि “प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है। मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनी नगर जाऊंगी।”

अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।” वहीं सोशल मीडिया पर शायरी अंदाज में किए गए पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जो कुछ भी चल रहा है, वह सबके सामने है और वह लगातार मेहनत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि रामलला की धरती पर आने से उनकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। उन्होंने देश के लिए मेडल जीतने की इच्छा भी जताई। कारण बताओ नोटिस के सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना पक्ष रखेंगी।

वहीं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां जाकर प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए मानसिक रूप से कठिन है, लेकिन खिलाड़ी को वहीं जाना पड़ता है जहां प्रतियोगिता आयोजित होती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version