Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

0
ayodhya samachar

◆  गुणवत्ता, समयबद्धता और पोर्टल फीडिंग में शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर फीड विभिन्न परियोजनाओं एवं सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अप्रैल 2026 के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल की परियोजनाओं, यूपी कॉरपोरेशन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों, जिला कारागार में निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही गोरखपुर-अयोध्या मार्ग निर्माण, रामपथ, धर्मपथ, राजघाट, राम की पैड़ी, रुदौली स्थित मां कामाख्या मंदिर निर्माण, बृहद गो संरक्षण केंद्र कोटिया, सेतु निगम के विभिन्न कार्यों, गोसाईगंज में तमसा नदी पर सेतु निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित परियोजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की फीडिंग पूरी शुद्धता और अद्यतन स्थिति के साथ की जाए, जिससे शासन स्तर पर सही प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध हो सके।

उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 को निर्देशित किया कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version