Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट विस्तार में पारंपरिक रास्ता बंद करने की तैयारी का आरोप, ग्रामीणों...

एयरपोर्ट विस्तार में पारंपरिक रास्ता बंद करने की तैयारी का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य के बीच कुट्टिया कुशमाहा गाँव के ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक आवागमन मार्ग को बंद किए जाने की आशंका को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है। ग्रामीणों का आरोप है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से सटे वर्षों पुराने रास्ते को बदलने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही, खेत-खलिहान और जरूरी सेवाओं तक पहुँच प्रभावित होगी।

यह गाँव अयोध्या एयरपोर्ट से सटा हुआ है और नगर निगम अयोध्या के झलकारी बाई वार्ड के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि दक्षिण दिशा में स्थित यह मार्ग वर्षों से उनका मुख्य निकासी रास्ता रहा है, जिसका उपयोग स्कूल, बाजार और अस्पताल जाने के लिए किया जाता है।

ग्रामीणों ने पार्षद गीता और अर्जुन यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम सदर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए रास्ता बदले जाने से गाँव की सैकड़ों आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।रामलाल वर्मा, जुग्गीलाल, जितेंद्र गुप्ता, दुखी कोरी, गबड़ू गुप्ता, ननकू, धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र, राम सुरेश, गिरधारी यादव रविंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से पुराने मार्ग को यथावत रखने की मांग की।

एसडीएम सदर ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनका पारंपरिक रास्ता बंद नहीं किया जाएगा और किसी भी निर्णय से पहले जनहित का ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और आभार व्यक्त किया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, वे अपनी मांग को लेकर सजग रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments