Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या-रायबरेली हाइवे पर छुट्टा सांड से टकराया वाहन, चालक घायल

अयोध्या-रायबरेली हाइवे पर छुट्टा सांड से टकराया वाहन, चालक घायल


◆ हादसे में मवेशी की मौत तथा वाहन के उड़े परखच्चे


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुंगीशपुर तिराहे के समीप छुट्टा सांड व चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वाहन चालक घायल व सांड की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मो० साकिर सैफी पुत्र इसरार उम्र करीब 43 वर्ष निवासी आवास विकास कॉलोनी अयोध्या से गुरूवार की शाम लगभग 8 बजे अपने सहयोगी के साथ निजी वाहन टाटा टीआगो पर सवार होकर कुमारगंज आ रहे थे। वह अयोध्या-रायबरेली हाइवे पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुंगीशपुर तिराहे के समीप पहुंचे तभी सड़क पर घूम रहे सांड से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वाहन चालक मो. साकिर सैफी घायल हो गए वहीं सहयोगी को मामूली चोंटे आईं हैं। सांड तथा वाहन के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुआ कि वाहन पलट गया और चारों पहिया ऊपर हो गया। वहीं सांड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉ मनोज कुमार वर्मा ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments