Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बाल अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

दो बाल अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

0
263

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित दो बाल अपचारियों समेत तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है।  बीते बुधवार की शाम लगभग सवा सात बजे क्षेत्र की देखभाल हेतु गश्त पर निकले हुए उप निरीक्षक प्रदीप कुमार तथा हमराही सिपाहियों को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की विभिन्न धाराओं में वांछित दो बाल अपचारी चोरी किए सामानों के साथ मालीपुर जलालपुर मार्ग पर स्थित सलाहुदीनपुर चौराहे के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर खड़े अभियुक्तों की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम आभास पुत्र राजेश वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी भस्मा विशुनपुर थाना जलालपुर तथा 14 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार तथा 16 वर्षीय अरुण चौरसिया पुत्र फूलचंद चौरसिया निवासी ग्राम परुइय्या आश्रम थाना जलालपुर बताया। इनके पास से चोरी हुए तीन अदद रिंच,एक फावड़ा,एक लोहे का पाइप, एक ट्यूब व पांच प्लास्टिक सिंचाई पाइप बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय मे भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here