Saturday, March 7, 2026
HomeNewsकमला पंडित के जन्मोत्सव पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कमला पंडित के जन्मोत्सव पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


किछौछा अम्बेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा दरगाह रसूलपुर  स्थित संत श्री बाबा पंडित कमला ब्रह्मदेव जी के  जन्मोत्सव कार्यक्रम देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर गुरूवार व शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर परिसर में संपन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुए श्री कमल पंडित देवस्थान मानव कल्याण समिति के प्रबंधक राम शंकर ने बताया समारोह कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी  दिन – गुरुवार को पड़ रही है। जिसमें तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समिति के अध्यक्ष व महन्त स्वामी रामनयन दास जी के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि  जन्मोत्सव  बुधवार को शाम स्नान और ब्रह्मा आरती से शुरू होकर रात्रि जागरण भजन पूजन के साथ शुक्रवार शाम  खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। इसमें क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर पूजा आराधना करते हुए प्रसाद ग्रहण करेगे। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments