Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच के अंतर्गत विविध जागरूकता गतिविधियों का...

उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच के अंतर्गत विविध जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

0
5

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती, भियांव में आज मीना मंच के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।प्रगति के पंख कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण सत्र–4 में किशोर एवं किशोरियों को गतिविधि आधारित”विष-अमृत”खेल के माध्यम से सही एवं गलत व्यवहार की पहचान तथा सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय की रसोइया श्रीमती संगीता देवी ने किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।सेल्फ स्टीम कॉमिक बुक–4 “आधा फूल और गायब हाथी” पर चर्चा की गई तथा उससे संबंधित प्रेरणादायक फिल्म का प्रदर्शन किया गया,जिससे विद्यार्थियों में आत्मसम्मान,संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच का विकास हो सके।अरमान मॉड्यूल के अंतर्गत आपदा प्रबंधन सत्र–4 में भूकंप,ज्वालामुखी एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा इन विषयों पर आकर्षक चार्ट तैयार किए गए तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक श्री राज बहादुर मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित सहभागिता एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री प्रदीप कुमार मौर्य ने गतिविधियों के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया,जबकि सुगमकर्ता श्री राजकरन प्रजापति ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रभावी संचालन एवं मार्गदर्शन किया। श्री अरशद कमाल ने विद्यार्थियों को जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री गंगाराम,संगीता देवी,राम जियावान उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here