Saturday, July 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपीटीईटी, दोनों पालियों में 91 प्रतिशत...

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपीटीईटी, दोनों पालियों में 91 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी रहे उपस्थित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 गुरुवार को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दो पालियों में कराया गया। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना न रहे।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में पंजीकृत 7,584 अभ्यर्थियों में से 6,921 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 663 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 91.25 रहा।

वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। इस पाली में भी कुल 7,584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,934 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 650 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 91.42 दर्ज किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना अथवा परीक्षा में व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments