Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआर्केस्ट्रा में जमकर हुआ बवाल, दबंगों ने गायक को पीटा

आर्केस्ट्रा में जमकर हुआ बवाल, दबंगों ने गायक को पीटा

आलापुर अंबेडकरनगर। बहुभोज कार्यक्रम में हो रहे आर्केस्ट्रा में मंच पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में गायक के साथ मारपीट की गई, जिसमें गायक को चोटे आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनाक्रम आलापुर थाना क्षेत्र के नीबा गांव का है। जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू यादव के घर प्रदीप तिवारी द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के जरिए संगीत एवं चित्रहार की प्रस्तुति की जा रही थी, इसी दौरान दबंगों ने गाना बदलने को लेकर गायक अनादि उपाध्याय को गाली गलौज देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में अनादि उपाध्याय को चोटें आई हैं। घटनाक्रम की तहरीर प्रदीप तिवारी द्वारा पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments