अयोध्या। राजघाट में आयोजित हो रहे 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत श्री राम महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर उन्होंने अपनी आस्था व्यक्त की। वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि भगवान राम हमारे सर्वोच्च आदर्श हैं और हम उनके चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे अधिक आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी भगवान राम के बताए मार्गों पर चलें, जीवन में संयम और मर्यादा को धारण करें। खन्ना ने कहा कि हम अपने भाषणों में हर तरह से रामराज्य की कल्पना करते हैं। यह कल्पना तभी साकार होगी जब हम उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारेंगे।