◆ परंपरागत कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना – वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सहादतगंज स्थित जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 400 लाभार्थियों को सिलाई मशीन व प्रेस का वितरण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना और उनकी पारंपरिक कला को आर्थिक मजबूती देना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना परंपरागत कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा, “प्रदेशसरकारकालक्ष्यहैकिहरहुनरमंदव्यक्तिअपनेकौशलकेबलपरसम्मानजनकजीवनयापनकरसके।सिलाईमशीनजैसेउपकरणमिलनेसेखासकरमहिलाओंकोघरबैठेरोजगारकाअवसरमिलेगा।”
विधायक ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें। प्रशिक्षण अवधि में 4500 रुपये का मानदेय भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्ष 2018-19 से पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है और अब तक हजारों कारीगर इससे लाभान्वित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन और प्रेस मिलने से कारीगरों की आय में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगे। विधायक ने लाभार्थियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और अपने कार्य को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई राह मिली है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परंपरागत कारीगर, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।