Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, रौनाही...

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, रौनाही टोल प्लाजा पर 501 किलो पुष्पों की वर्षा से होगा अभिनंदन

0

◆ पूरी गरिमा, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप होगा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत – चन्द्रभानु पासवान


अयोध्या। 12 जनवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए विशेष और भव्य तैयारियां की जा रही हैं। रौनाही टोल प्लाजा मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

शुक्रवार को मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने स्वागत स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान 501 किलो पुष्पों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का रामनगरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही शंख ध्वनि और स्वस्तिवाचन के माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश भी दिया जाएगा। स्वागत स्थल पर पांच हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वागत स्थल से सैकडो गाडियां व कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के काफिलें में शामिल होंगे।

इस अवसर पर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि “रामनगरी अयोध्या केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूरी गरिमा, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा।”

कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और रामनगरी में उत्सव जैसा माहौल बनने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version