Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विद्या शक्ति के अंतर्गत जनपद की लगभग 63 हजार निरक्षर महिलाओं को...

विद्या शक्ति के अंतर्गत जनपद की लगभग 63 हजार निरक्षर महिलाओं को किया जाएगा साक्षर

0

◆ अवध विश्वविद्यालय में मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस


◆  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चार लाभार्थियों को प्रदान किया प्रतीकात्मक चेक


अयोध्या। जनपद के राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का फीता काटकर किया गया। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश का सजीव प्रसारण मंडलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी गौरव त्रिपाठी व जनप्रतिनिधियों ने देखा। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चार लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया। जिनमें मालती यादव को दो लाख, विनोद कुमार गुप्ता व विवेक प्रकाश मौर्य को पांच लाख तथा आशुतोष अग्रवाल को चार लाख 22 हजार का चेक दिया गया। इसके अतिरिक्त हित लाभ वितरण के 15, आयुष्मान कार्ड के 04 और विद्या शक्ति के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रभारी मंत्री ने दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई विद्या शक्ति पहल का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत जनपद की लगभग 63 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जनसामान्य को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों की जानकारी मिलती है तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा प्राप्त होती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version