Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बड़ेपुर ग्राम पंचायत में लाखों के गबन का आरोप, जांच पर उठे...

बड़ेपुर ग्राम पंचायत में लाखों के गबन का आरोप, जांच पर उठे सवाल

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। विकास खंड जलालपुर की ग्राम पंचायत बड़ेपुर में प्रधान व ग्राम सचिव पर आपसी मिलीभगत कर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर निजी विकास कार्यों में खर्च किया जा रहा है।

गांव निवासी सुनील कुमार व सतीश पटेल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को 72 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जांच टीम में शामिल एडीओ पंचायत, एडीओ एमआई तथा वर्तमान ग्राम सचिव ने उन्हें बिना सूचना दिए ही प्रधान व पूर्व ग्राम सचिव को पक्षकार बनाकर मात्र एक घंटे में खानापूर्ति करते हुए जांच पूरी कर ली और ग्राम प्रधान को बचाने का प्रयास किया गया।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्ट्रीट लाइट के नाम पर लगभग 4 लाख 98 हजार रुपये, हैंडपंप रिबोर व मरम्मत के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा बिना लाल गिट्टी के इंटरलॉकिंग कार्य, पुराने नाले को नया दिखाकर तथा पुरानी पटिया लगाकर लंबा-चौड़ा बजट बनाकर धन का आहरण करने का भी आरोप है।

वहीं इस मामले में एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि जांच टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें शिकायतें निराधार पाई गईं।

जांच रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बीच शिकायतकर्ताओं ने पुनः जिलाधिकारी से निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version