Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी की सभी शाखाओं में बदले जा रहे है दो हजार के...

पीएनबी की सभी शाखाओं में बदले जा रहे है दो हजार के नोट

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक में दो हजार के नोट की जमा एवं अदला-बदली करने का काम रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार सुचारू रूप से जारी है। शहर से लेकर सभी ग्रामीण शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट जमा व अदला बदली का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।
सिविल लाइन स्थित पीएनबी की शाखा में 2 हजार के नोट आसानी से अदला बदली एवं जमा किए जा रहे है। पीएनबी के अधिरकारियों ने बताया कि पीएनबी के चारों जिलों में गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या,सुल्तानपुर में 2 हजार के नोट जमा एवं अदला बदली करने की सुविधा जारी है। एक बार में एक व्यक्ति 20 हजार रुपये तक अदला-बदली बिना किसी फॉर्म व पहचान पत्र के कर सकता है, जमा करने की कोई निर्धारित सीमा नहीं है। 30 सितंबर तक सभी ग्राहक 2 हजार की अदला बदली व नोट जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक अपने ग्राहकों को बैंक से समय समय से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक भी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments