Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोन की अदायगी न करने पर कुर्क की गई सम्पूर्ण भूमि

लोन की अदायगी न करने पर कुर्क की गई सम्पूर्ण भूमि

अंबेडकरनगर । बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मॉडरमऊ के बड़े बकाएदार कमलेश्वर प्रसाद  पुत्र जगन्नाथ श्रीवास्तव एवं  पंकज श्रीवास्तव पुत्र कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा कुल ऋण राशि 14 लाख 50 हजार की समय से अदायगी ना किए जाने पर एसडीएम आलापुर द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए, नायब तहसीलदार, तहसील आलापुर,लेखपाल एवं अमीन तथा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा माडरमऊ के शाखा प्रबंधक अमित सुमन एवं रिकवरी ऑफिसर चंद्र कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान  एवं शाखा के बीसी सदस्यों तथा स्थानीय थाना जहांगीरगंज के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में कुर्की की प्रक्रिया संपन्न की गई । उपरोक्त व्यक्ति से संबंधित बीते 19 मार्च को एक बीघा जमीन की कुर्की की कार्यवाही भी की जा चुकी है। जिसके बाद भी उक्त ऋणी द्वारा  ऋण ना चुकाए जाने पर एस डी एम आलापुर द्वारा ऋणी की संपूर्ण कृषि भूमि छः ए सी आर की कुर्की कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments