Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापटेल और आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान


◆ सपा के जिला कार्यालय में जयंती समारोह, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना


अयोध्या। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और महान समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। समारोह में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने की तथा संचालन केके पटेल ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव किसान आंदोलनों से निकले संघर्षशील नेता थे। दोनों महापुरुषों ने समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के नाम का राजनीतिक लाभ तो उठा रही है, लेकिन उनके विचारों और सपनों के विपरीत काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं, बुजुर्ग, गरीब, शोषित, पीड़ित, पिछड़े, वंचित और दलित सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता के साथ अन्याय हो रहा है और लोग उम्मीद भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी दोनों महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने उपस्थित लोगों का आभार जताया और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की।

सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला महासचिव बख्तियार खान, स्वामीनाथ वर्मा, एजाज अहमद, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, हाजी फिरोज खान गब्बर, अनिमेष प्रताप सिंह (राहुल), पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, चौधरी लोटन राम निषाद, मो. असलम सईद, रामसागर वर्मा, राजेश पटेल, रक्षाराम यादव, सूर्यकांत पांडेय, बाबूराम गौड़, छोटेलाल यादव, हलीम पप्पू, राम अचल यादव और बलराम मौर्य सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, आकिब खान, चंदन सिंह यादव, ओपी पासवान, चंद्रभान वर्मा, दिवाकर कनौजिया, राम बहादुर यादव, वसी हैदर गुड्डू, ललित यादव, अंसार अहमद, दीदार अब्बास, महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद्र यादव, अजय वर्मा राजू, श्रेया वर्मा, रामनारायण वर्मा, आशीष वर्मा, लड्डूलाल यादव, जगन्नाथ यादव, श्री प्रकाश वर्मा, अमृतलाल वर्मा, जगजीवन पटेल, जगन्नाथ पाल, सरोज यादव, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments